औरैया,यातायात माह नवंबर के समापन पर व्यापारी नेता किए गए सम्मानित

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया मंगलवार को यातायात माह नवंबर के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन शैंफर्ड स्कूल में किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से मुख्य व्यापारिक संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) हमेशा से ही समाज सेवा के लिए तत्पर रहा है। किसी भी परिस्थिति में हमारा संगठन हमेशा प्रथम पायदान पर उपस्थित रहता है। तथा व्यापारिक हितों के लिए हमेशा तत्पर रहा है। उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की रक्षा करना है। व्यापारियों पर हो रहे अत्याचार को रोकना है। कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा संगठन की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर स्वतंत्र अग्रवाल, अमर विश्नोई, दीपक अग्रवाल, भानु राजपूत, राम कुमार विश्नोई, किट्टू सरदार, मयंक शुक्ला, अजय अग्निहोत्री, रितेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *