शेयर बाजार की आज शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई है और सेंसेक्स शुरुआती मिनटों में ही 142 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 57,826.79 पर ट्रेड करता देखा गया. इसके अलावा निफ्टी 50.65 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 17,217.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

 आज प्री-ओपनिंग में एनएसई का निफ्टी 8.05 अंक यानी 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 17175 पर कारोबार कर रहा था और बीएसई का सेंसेक्स 21.34 अंक यानी 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 57,706.13 पर कारोबार करता देखा गया. इससे संकेत मिले कि घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुल सकता है.

कल के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्ट 1 फीसदी चढ़कर बंद हुए. इस तेजी में बैंक निफ्टी की करीब 2 फीसदी की तेजी का बड़ा हाथ रहा. कल के कारोबार में सेंसेक्स 620 अंक चढ़कर 57,685 के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 184 अंक चढ़कर 17,167 पर बंद होने में कामयाब रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *