आज से दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि कल दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैल्यू ऐडेड टैक्स (VAT) को 30 प्रतिशत से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया था.

देश भर में सबसे महंगा पेट्रोल इस समय मुंबई में ही मिल रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है. इसके अलावा दक्षिणी शहर चेन्नई में 101.40 रुपये के दाम पर पेट्रोल और 91.43 रुपये प्रति लीटर पर डीजल बिक रहा है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम 95.28 रुपये प्रति लीटर हैं और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

एमपी के भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

बेंगलुरू में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

असम के गुवाहाटी में पेट्रोल 94.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.29 रुपये प्रति लीटर पर हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *