10 दिसंबर तक छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित करें

ए के सिंह संवाददाता
औरैया _समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम/ दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021 -22 में छात्र-छात्राओं के स्तर से छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कराते हुए उनकी पात्रता की जांच संस्थान स्तर से कराते हुए आवेदन पत्र ऑनलाइन फॉरवर्ड किए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी हुए हैं। इस योजना की अवधि 3 दिसंबर 2021 से 10 दिसंबर 2021 तक निर्धारित है।
उक्त के संबंध में सभी को सूचित किया जाता है कि तृतीय चरण समय सारणी के अनुसार दिनांक 3 दिसंबर 2021 से 10 दिसंबर 2021 तक तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन कराकर जांच उपरांत संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत जांच उपरांत दिनांक 10 दिसंबर तक अग्रसारित करें, ताकि शासन द्वारा छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति निर्धारित तिथि तक मिल सके। समस्त शिक्षण संस्थान अपना डाटाबेस अपडेशन पूर्ण कराकर निर्धारित तिथि तक अग्रसारित करें, अन्यथा संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षण संस्थान का होगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *