‘बिग बाॅस 13′ फेम शहनाज गिल अपने करीबी दोस्त और बिग बॉस के को-कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक हुए निधन से बुरी तरह टूट गई हैं। भले ही सिद्धार्थ के निधन को 3 महीने का समय बीत गया है।   शहनाज जल्द ही रियालिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में नजर आ सकती हैं।

टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने 5-5 वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई। शो में कंटेस्टेंट्स चूहे-बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं। मेकर्स ने तो राखी सावंत के साथ-साथ उनके पति रितेश की भी एंट्री करवाई लेकिन हर कोशिश बर्बाद ही हो रही है

ऐसे में अपनी डूबती नांव को बचाने के लिए मेकर्स बिग बॉस 15 के मेकर्स शहनाज गिल को अप्रोच किया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 15 के निर्माता चाहते हैं कि एक्ट्रेस शहनाज गिल शो में बतौर गेस्ट हिस्सा ले।

ऐसे में मेकर्स ने शहनाज के साथ काॅन्टैकट किया है हालांकि अभी तक एक्ट्रेस शहनाज गिल ने मेकर्स के इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया है। शहनाज इस ऑफर को स्वीकार करती हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *