कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दोनों की शादी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. कैटरीना  और विक्की  दोनों अपने रिलेशनशिप को नया नाम देते हुए शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, शादी में आए सभी मेहमानों के प्रवेश करने के लिए एक गुप्त कोड रखा गया है। किसी को भी फोन यूज करने तक की अनुमति नहीं हैं। विक्की और कैटरीना का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी हैं।

इसी बीच कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंच मिशेल भी बहन की शादी अटेंड करने के लिए इंडिया आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘भारत आत्म को सुकन देता है।’ बीती शाम ही शादी की तैयारियों के बीच कैटरीना की खास दोस्त और डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया एक्ट्रेस के घर के बाहर देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *