बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। नेहा ने इसी साल अक्टूबर में दूसरी मां बनीं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

नेहा आए दिन अपने लाडले की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शेयर की इन तस्वीरों में नेहा ने कभी भी अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया।नेहा बच्चे को गोद में लेकर ममता से लबरेज नजर आती हैं।तस्वीरों के साथ नेहा ने लिखा- ‘दो महीने अपने बच्चे को अथक प्यार…उफ्फ मेरा दिल भरा हुआ है।’ इस तस्वीर को देखकर फैंस के साथ सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।

इससे पहले अंगद बेटी अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए नजर आए थे। उन्होंने इसकी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर में अंगद अपने डेढ़ महीने के बच्चे को गोद में लिए लिविंग रूम में बैठे हैं और दूध पिला रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *