साल 2020 की तरह ही 2021 में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल तरह ही रहा। ये साल भी पिछले साल की तरह मामला ड्रग्स केस और स्टार्स के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबरों से भरा रहा।  अब याहू ने साल के अंत में 2021 में मोस्ट सर्च्ड सेलेब्रिटी की लिस्ट निकाली। अपने सर्च इंजन पर किए गए सर्च के मुताबिक याहू हर साल लिस्ट जारी करता है।

मोस्ट सर्च्ड मेल सेलेब्रिटी की बात करें तो बिग बाॅस 13 के विनर और टीवी के दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने इस लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर रहे हैं।2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था।  एक्टर के बारे में बहुत सर्च भी किया गया और अभी भी फैंस सिद्धार्थ के निधन के दुख से बाहर नहीं आ पाए हैं

बात करें सेकेंड पोज़िशन की तो इस लिस्ट के दूसरे पायदान पर बॉलीवुड के खान सलमान खान मौजूद हैं। ‘दबंग खान’ की पाॅपुलैरिटी से तो हर कोई वाकिफ है। सलमान को सोशल मीडिया पर राधे और अंतिम के चलते सर्च किया गया 

याहू की मोस्ट सर्च्ड फीमेल सेलेब्रिटी की तो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी में करीना कपूर खान का नाम पहले नंबर पर, बॉलीवुड एक्ट्रैस कैटरीना कैफ इस लिस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस रहीं।

कैटरीना अपनी शादी की चर्चा को लेकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं। नंबर 3 के पायदान की तो ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, चौथे नंबर पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट पांचवीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *