अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया का शनिवार को निधन हो गया. इस बात की जानकारी पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. रोसैया 88 वर्ष के थे.

वह 31 अगस्त 2011 से 30 अगस्त 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे. रोसैया ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में की थी.

1933 में जन्मे रोसैया ने 1968 में आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी विधायी यात्रा शुरू की. उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में चिराला का प्रतिनिधित्व भी किया है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राव ने रोसैया को एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने उस पद की शोभा बढ़ाई जिस पर वह आसीन हुए. राव ने कहा कि दिवंगत नेता के परिजन के प्रति संवेदना जताई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *