उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह देहरादून हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में कार सवार दंपती व उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

शनिवार की सुबह देहरादून से सहारनपुर जा रहे एक परिवार की कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की बस से जा टकराई। हादसे में कार चालक, उसकी पत्नी और पुत्री की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में कार चला रहे प्रवीण चौहान पुत्र बहादुर चौहान( 48) निवासी मेहूवाला देहरादून, उनकी पत्नी मंजू चौहान (45) तथा बेटी शिल्पी चौहान (22) की मृत्यु हो गई तथा उनके दोनों बेटे दीक्षांत ( 20) तथा निशांत (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद एसडीएम बेहट रामजी लाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी चरण सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *