सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत ही किए कार्य : शरद बाजपेय* वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने आँगनबाडी केन्द्र कटरा टेक चंद्र पर लाभार्थियों को राशन वितरित किया।
* शरद बाजपेयी ने कहा कि जनता से मिल रहे समर्थन से विरोधियों में बौखलाहट है।

इटावा, आँगनबाडी केन्द्र कटरा टेक चंद्र पर आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने गर्भवती महिलाओं, धात्रियों व बच्चों को राशन वितरित किया उन्होंने लाभार्थियों को दाल, दलिया व रिफाइंड वितरित किया।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत ही जनहित के कार्य किए हैं, जनता से मिल रहे समर्थन से विरोधियों में बौखलाहट है। शरद बाजपेयी ने कहा कि सरकार ने लगातार पोषाहार वितरित कराया जिसमें पोषण को ध्यान में रखते हुए दाल, दलिया, गेँहू, चावल, रिफाइंड, दूध, घी, आदि वस्तुओं का फ्री में वितरण कराया है जिससे गरीब लोग भी पोषण व अच्छे स्वास्थ्य से युक्त रहें ।
इस अवसर पर आँगनबाडी कार्यकत्री पूनम शुक्ला, सहायिका मंजू सहित लाभार्थी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *