मुंबई: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम समय में फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। साल 2018 में धड़क से बाॅलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी भले ही कम फिल्मों में दिखीं लेकिन वह इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश स्टार किड्स बन गई हैं।

इन तस्वीरों में जाह्नवी का देसी अवतार देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो जाह्नवी पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस लुक के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया। मिनिमल मेकअप, बड़ी बड़ी झुमकी और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए जाह्नवी लोगों के दिलों पर वार कर रही हैं। जाह्नवी की कजरारी आंखों के वार से बचना फैंस के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।

काम की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही ‘दोस्ताना 2’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ‘गुड लक जैरी’, ‘मिली’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *