युवाओं के चहेते एक्टर वरुण धवन (Varun Dhavan) की वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) बहुत जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. जैसे ही यह खबर समाने आई, लोग यह सोचने लगें कि क्या नताशा अपने पति वरुण की तरह एक्टिंग करेंगी ?

बता दें कि नताशा दलाल एक फैशन शो में नजर आने वाली हैं. वो एक नामी फैशन डिजाइन हैं. इस फैशन शो में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा. नताशा फैशन डिजाइनिंग को लेकर हमेशा से ही पैशनेट रही हैं.

साथ ही दर्शक नताशा के वेडिंग कलेक्शन को भी देख सकते हैं. यह पहला ऐसा मौका होगा, जब नताशा अपने वेडिंग कलेक्शन को शोकेस करने वाली हैं. यह शो दुनिया भर में देखा जाता है. इस बारे में नताशा का कहना है, ‘फैशन डिजाइनिंग से हमेशा मुझे गहरा लगाव रहा है और मेरे लिए ओटीटी डेब्यू के लिए इससे बढ़िया प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता था.’

साल 2021 के शुरुआत में ही वरुण धवन और नताशा ने एक-दूसरे का हाथ साथ जन्मों के लिए थामा था. फैंस को उम्मीद थी कि शादी बड़े ही धूम-धाम से होगी, मगर वरुण ने बिल्कुल ही सादे समारोह में नताशा से शादी कर सभी को चौका दिया था. वरुण-नताशा बचपन के दोस्त हैं और लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वरुण अक्सर अपनी पत्नी के साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *