बी-टाउन में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है।’तेरा यार हूं मैं’ फेम सायंतनी घोष का नाम भी जुड़ गया है। 37 की सायंतनी घोष आज यानि बाॅयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ अपने होमटाउन कोलकाता में सात फेरे लेनी जा रही हैं।

कपल की शादी की रस्में भी शुरु हो गई हैं।  कपल की सगाई हुईं जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो सायंतनी घोष रेड कलर सी साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज कैरी किया है।

सायंतनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, मांग टीका,नथ, हैवी ज्वेलरी से कंप्लीट किया है। वहीं अनुग्रह तिवारी भी सायंतनी के साथ मैचिंग किए नजर आ रहे हैं। अनुग्रह तिवारी रेड कुर्ते और गोल्डन बास्केट पहने हैंडसम लग रहे हैं।

सायंतनी और अनुग्रह पिछले करीब आठ साल से रिलेशनशिप में हैं। इस साल अगस्त के महीने में दोनों ने एक दूसरे का नाम अपनी कलाई पर लिखवाया था।

इसके बाद वह ‘नागिन’, ‘बनूं मैं तेरी दुलहन’, ‘कॉमिडी सर्कस’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘घर एक सपना’, ‘सबकी लाडली बेबो’, ‘गीत हुई सबसे पराई’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘मेरी हानिकारिक बीवी’, ‘महाभारत’ और ‘बैरिस्टर बाबू’ नामक सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *