बुलंदशहर

 

लथाना शिकारपुर पुलिस द्वारा अपहरण अजय कुमार हत्याकांड में संलिप्त चार हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार*

आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल ब्लेड, मृतक का अधजला आधार कार्ड, जले हुए कपड़ों के अंश आदि किया बरामद*

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने बताया–दिनांक 29.11.21 को अजय कुमार को उसके दोस्त गोल्डी द्वारा अपनी शादी की पार्टी देने हेतु घर से बुलाकर ग्राम तैयबपुर के जंगल मैं स्थित सुमित की ट्यूबेल के पास ले जाकर शराब पीने के उपरांत किसी बात को लेकर विवाद हो गया था,अभियुक्त गोल्डी शिवम सुमित व हनी द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर ब्लेड से गर्दन रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी और सबूत मिटाने के उद्देश्य अजय के शव को कपड़े उतार कर नंग्न अवस्था में काली नदी के पुल से नीचे फेंक दिया गया था।

पुलिस द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी पानी का बहाव तेज होने के कारण शव बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस द्वारा 4 हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी चार हत्या आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक का अर्धजला आधार कार्ड व अर्धजले कपड़े भी बरामद हुए है

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *