जसवंतनगर। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
छिमारा रोड से हाईवे चौराहा जीजीआईसी रोड होती हुई यह बाइक रैली कोठी कैस्त स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष एश्वर्य प्रताप सिंह कुशवाहा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार शाक्य, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शाक्य, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष एड. मनोज सिंह कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा व जिला उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा ने संयुक्त रुप से अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्टी नेताओं का कहना था कि उन्होंने रैली के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *