*भाजपा ही दलित समाज की हितैषी-श्रीराम मिश्रा*

अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस के जरिए भाजपाइयों ने दलित समाज को भाजपा में वोट करने का किया आह्वान

भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय ने दिखाईं भीड़ जुटाकर अपनी ताकत

ए के सिंह संवाददाता
औरैया सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर एक विशाल जनसभा एवं गोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह भारती ने किया। मुख्य अतिथि दूरदर्शन न्यूज़ के संवाददाता संतोष बाल्मीकि , जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, प्रदेश के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा , मंच के कुशल संचालक अर्पित चौहान को शिव सिंह भारती ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब का चित्र व अंग वस्त्र भेटकर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने सभी दलित समाज के बंधुओं व मातृशक्ति से निवेदन किया कि जो संविधान के रचयिता हैं उन पर किसी का प्रमुख अधिकार नहीं बल्कि लोग राजनीतिक तरीके से बाबा साहब का इस्तेमाल करते हैं उसके बाद उनको भूलने का कार्य करते हैं आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी दलित वंचित लोगों को भारतीय जनता पार्टी में समाहित कर वोट करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के मुख्य बिंदु के रूप में जिले के महामंत्री शिव सिंह भारती जी ने जिले में एक ऐतिहासिक गोष्टी कर अपने आप को साबित कर दिया कि वह कतई अकेले नहीं है उनके साथ सवर्ण समाज और पिछड़ा समाज सभी उनके साथ हैं। सभी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *