औरैया,आपरेशन मुस्कान के तहत बच्चे को परिजनों से मिलाया
ए, के, सिंह संवाददाता

फफूंद,औरैया सोमवार दोपहर को अछल्दा चौराहे के पास लोगों ने एक बच्चे को रोते हुए देखा। जिसको पुलिस थाने ले आई। सोशल मीडिया पर फोटो डाले गए। कुछ देर बाद बरेली निवासी परिजन उसे लेने के लिए थाने आ गए। आपरेशन मुस्कान के तहत बच्चे को परिजनों के सुपुर्दगी में दिया गया।
अछल्दा चौराहे के पास सोमवार की दोपहर रोते हुए घूम रहे एक बच्चे को लोगों देखा जिसकी जानकारी पास में मौजूद पुलिस पिकेट को दी। पुलिस ने बच्चे का नाम पूछा उसने अपना नाम धैर्य पोरवाल पुत्र चन्द्र हास्य पोरवाल निवासी ग्राम खनवासम श्याम थाना आवला जिला बरेली हाल पता स्टेशन रोड थाना अछल्दा बताया। वह अपनी बुआ के यहां कस्बा फफूंद के मोहल्ला महाजनान निवासी सोनम देवी पत्नी अनुभव पोरवाल के यहां आया हुआ था। लेकिन अपनी बुआ के यहा का पता नही बता पा रहा था। पुलिस बच्चे को लेकर थाने गई। और सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो डाली गई। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी होने पर स्वजन थाने आगये। जहां पर चाचा के सुपुर्द बच्चे को किया गया। बच्चा परिजनों से मिलते ही खुश नजर आया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *