औरैया,भाजपा ने आयोजित किया शिक्षक सम्मेलन

ए के सिंह संवाददाता

औरैया भाजपा का दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र का शिक्षक सम्मेलन टीकमपुर आर के देवी महाविद्यालय कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री ने आये शिक्षकों को संबोधन किया। इस मौके पर नगर व क्षेत्र के अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी का शिक्षक सम्मेलन / संगोष्ठी कार्यक्रम में उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है किसी देश का भविष्य वहां के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रदत्त शिक्षा पर निर्भर करता है। एक शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा के आधार पर ही विद्यार्थी का समूचा भविष्य निर्भर करता है। सरकार ने शिक्षकों के हित में कई कार्य किए है ।शिक्षक भी अपने दायित्वों का निर्वहन राष्ट्रहित में अपना प्रथम कर्तव्य समझकर करें। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता शिक्षा, शिक्षक शिक्षार्थी इन सभी के कल्याण के लिए ही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों में बताया कि शिक्षक चयन पारदर्शिता से किया गया तथा एक लाख पचास हजार शिक्षको की भर्ती भ्रष्टाचार व भाई भतीजा बाद से ऊपर उठकर की गई , 252 राजकीय हाईस्कूल इण्टर कालेज, 77 राजकीय डिग्री कालेज व 107 विकासखण्डो में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने का कार्य किया। 5 सितम्बर 2021 को 16875 शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिसमें पचास प्रतिशत वित्तविहीन शिक्षक का सम्मान किया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डाक्टर सुबेंद्र सिंह गौर ने भी प्रदेश की विकास परक भोजनाओं का वर्णन किया। अन्य वक्ताओं में मोहन कृष्ण त्रिवेदी,कार्यक्रम संयोजक जय गोपाल पांडेय , प्रेम गुप्ता,आशाराम राजपूत, अवधेश शुक्ला , ललिता दिवाकर ,पूर्व प्राचार्य डाक्टर एम् पी शुक्ला,शिक्षक नेता प्रेम नारायण दुबे ने विचार व्यक्त किए। कार्यकम संयोजक जय गोपाल पांडेय ने सभी अतिथियों का मालार्पण , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *