दिव्यांग जनों को राज्य सभा व विधान परिषद में मनोनीत किया जाए-अमरजीत सिंह “जनसेवक”

इटावा।पूर्व शिक्षा मंत्री,अध्यक्ष राष्ट्रीय दिव्यांग संघ व क्षेत्रीय संयोजक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ अमरजीत सिंह जनसेवक ने कहा कि दिव्यांगों को नगर पालिका, ग्राम पंचायत,लोकसभा व विधानसभा में आरक्षण मिलना चाहिए।उन्होंने यह बात पक्का तालाब चौराहा पर जिला विकलांग एसोसिएशन के कार्यालय पर दिव्यांग सम्मेलन में कही।उन्होंने कहा वह खुद दिव्यांग हैं।उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि वह फतेहपुर के बिंदकी विधानसभा से 1991 में चुनाव जीतकर उस समय की कल्याण सिंह सरकार में शिक्षा मंत्री बने थे।

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही शासनादेश निर्गत कर रही है, जिससे आधिकारी गण हर क्षेत्र में दिव्यांग जनों की बात सुनें और पूरा करें।उन्होंने दिव्यांग जनों को एक जुट होने की बात कही।जिला विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्त,अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव,मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी,नरेश प्रताप धनगर एडवोकेट,संजय सिंह, जय प्रकाश तिवारी, चंद्र शेखर प्रजापति, हीरा लाल वर्मा, विशम्भर पाल सहित जनपद से आए दिव्यांग जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार त्रिवेदी ने किया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *