कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के पंजाब लोक कांग्रेस बनाने के बाद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पूर्व सीएम के परिवार का कोई और सदस्य विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाते हुए नज़र आएगा.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया है कि उनके बेटे रनिंदर सिंह विधानसभा चुनाव में किस्मत नहीं आजमाएंगे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी इस बारे में सवाल पूछा गया तो इन्होंने रनिंदर के चुनाव लड़ने से इंकार किया. पूर्व सीएम ने कहा, ”रनिंदर सिंह ऑफिस में ही रहेंगे. रनिंदर मैनेजमेंट वाले इंसान हैं और उन्हें पार्टी का दफ्तर संभालने की जिम्मेदारी दी गई है ”

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अमरिंदर सिंह के अलावा विधानसभा चुनाव में परिवार का कोई और सदस्य भी मैदान में उतर सकता है. अमरिंदर सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह पटियाला से ही एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *