हरियाणा में जेजेपी और इनेलो के एक होने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है.इनेलो मुखिया ओम प्रकाश चौटाला  ने साफ कर दिया है कि वह अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला  को माफ नहीं करेंगे.

ओम प्रकाश चौटाला ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गद्दारों के लिए उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं है.इससे पहले हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने दादा ओम प्रकाश चौटाला के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की थी.

एक प्रोग्राम में दुष्यंत चौटाला को अपने 86 साल दादा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से झुककर आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है. इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का अस्तित्व झूठ पर आधारित है और इसका अंत होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जपा कार्यकर्ताओं के बीच अफरा तफरी का माहौल है तथा इसे रोकने के लिए ऐसे भ्रामक संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं. ओम प्रकाश ने कहा, ”ये लोग इंडियन नेशनल लोकदल के गद्दार हैं और गद्दारों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *