भरथना

नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम ग्रह भेजा।

भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर डाउन लाइन पर स्थित पोल नंबर 1134/20 के नजदीक मंगलवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे इटावा से कानपुर की तरफ जा रही नीलांचल स्पेशल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे उपनिरीक्षक कपिल भारती ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की मनोज कुमार 28 पुत्र कुँअर सिंह निवासी मुड़ेना भरथना के रूप में शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुचे परिजनों के अनुसार मनोज कुमार सैफई में प्राइवेट जॉब करता था,मृतक अपने पीछे पत्नी सपना व दो पुत्री पलक, सुमन व एक पुत्र आर्यन को रोता बिलखता छोड़ गया।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *