राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री अखिलेश यादव जी का अपमान या उनके लिए अमर्यादित भाषा कोई समाजवादी बर्दाश्त नहीं करेगा।

इटावा लगातार फेसबुक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेज बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के लिए अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करके व कूटरचित फर्जी वीडियो,फोटो आदि डालकर उनकी,परिजनों व पार्टी की छवि खराब करने की भाजपा संरक्षित लोगों की साज़िश के खिलाफ आज पुलिस में शिकायत देकर तत्काल सख्त कार्यवाही करने की मांग रखी।सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की श्री अखिलेश यादव जी का अपमान समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा की हार निश्चित है इसलिए इन हथकण्डों पर भाजपा उतर आई।योगी जी व भाजपा नेताओं की झूठी शिकायतों पर तत्काल समाजवादियों पर मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस से उम्मीद है की मा अखिलेश यादव जी के खिलाफ इस अपराध पर भी तत्काल पुलिस कार्यवाही करेगी।

प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभ गुप्ता,शेषनाथ यादव,छोटे अली,बृजेन्द्र पाल,अनिल सिंह आदि थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *