हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर पूरे 77 साल की हो गई हैं। इस मौके पर पटौदी फैमिली के जमकर सेलिब्रेशन हुआ। शर्मिला की बेटी सोहा अली खान, नातिन इनाया खेमू और पोते इब्राहिम अली खान दादी मां के बर्थडे को खास बनाने की पूरी कोशिश की।

शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इनाया अपनी नानी मां पर खूब प्यार लुटा रही है।

तस्वीरें शेयर कर सोहा ने कैप्शन में लिखा- ‘फैमिली के साथ बर्थडे. मिस यू @sabapataudi @kunalkemmu @saraalikhan95 @kareenakapoorkhan और सबको जो सोशल मीडिया पर अब तक नही हैं।’

सोहा के अलावा एक फैन पेज ने भी फैमिली संग शर्मिला के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि इस मौके पर पटौदी फैमिली बाहर कहीं लंच पर गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *