बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने प्रोफेशन के साथ-साथ खुद के लिए टाइम निकालना भी बखूबी जानती हैं।

पीसी ने अपने पेट डॉग्स संग टाइम स्पैंड करते की तस्वीरें शेयर की है, जिन्हें खूब देखा जा रहा है। जहां प्रियंका अपने दो डॉग्स को घुमाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो अपने दोनों डॉग्स को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में वो कार में बैठकर अपने डॉगी पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। वहीं अन्य एक में वह शूटिंग सेट पर डॉगी को हाथ में लिए पोज दे रही हैं। तस्वीरें शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘अपने पेट्स को अपने वर्कप्लेस पर साथ लेकर जाएं।’

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका ब्लैक लॉन्ग कोर्ट के साथ मैचिंग कलर की पैंट पहने काफी स्टाइलिश लग रही हैं। चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और हाई बन उनके लुक को खूबसूर बना रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *