उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों को दिल्ली तलब किया है।

बताया जा रहा है कि इन विधायकों को संगठन और उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली में विधायकों से चर्चा के बाद उनकी आगामी चुनावों में भूमिका स्पष्ट हो सकती है।

अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बुलावे पर राज्य के वरिष्ठ विधायक कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, अरुण वोरा गुरुवार को दिल्ली पहुंचे।

दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में सभी यूपी चुनावों की तैयारियां और प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रियंका गांधी ने सभी विधायकों से वन-टू-वन पूछा कि आप किस तरह से यूपी में पार्टी के लिए काम कर सकते हैं।छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले से ही पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, वह प्रियंका गांधी की हर बड़ी रैली में शामिल हो रहे हैं जबकि खुद भी समय-समय पर यूपी जाकर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *