शादी समारोह में दुल्हन को खुश करने के लिए एक दूल्हे ने उसका हाथ पकड़कर पांच राउंड गोलियां चलाईं।  फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना इंदिरापुरम के ग्रांड पियाजा बैंक्वेट हॉल की बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी दूल्हे का पता लगाने के लिए बैंक्वेट हॉल में एक सप्ताह के भीतर हुईं शादियों की डिटेल मांगी गई है। आरोपी दुल्हे पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

पुलिस के मुताबिक हर्ष फायरिंग शादी संपन्न होने के बाद की गई। गाड़ी में बैठने से पहले दुल्हन को रिझाने के लिए दूल्हे ने उसका हाथ पकड़कर पिस्टल से एक के बाद एक पांच गोलियां चलाईं।  बैंक्वेट हॉल से एक सप्ताह के अंदर हुई शादियों की डिटेल मांगी जा रही है। आयोजन के लिए बैंक्वेट हॉल बुक करने वालों से दूल्हा-दुल्हन की फोटो लेकर आरोपी दूल्हे की पहचान की जाएगी।15 सेकेंड की वायरल वीडियो में पिस्टल से डोरी बंधी हुई दिखाई दी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दूल्हे की पहचान के बाद उससे असलहा बरामद किया जाएगा। अगर पिस्टल लाइसेंस हुई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *