मथुरा थाना छाता पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

छाता ।। रविवार को आज छाता पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित छाता के बरसाना चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया ।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि थाना छाता पुलिस को उस समय सफलता मिली जब छाता पुलिस द्वारा छाता के बरसाना चौराहे पर कस्बा इंचार्ज योगेश नागर द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी तो तभी बरसाना चौराहा पर एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल पर आ रहा था, संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया। रोकने पर भागने लगा, आवश्यक बल का प्रयोग कर आटा चक्की के सामने पैगाँव रोड पर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम सुमित पुत्र मानसिंह नि0 मौह्ल्ला रामनगर कालोनी बरसाना रोड कस्बा व थाना छाता मथुरा उम्र 19 वर्ष बताया। पुछताछ पर बताया कि यह मोटर साइकिल उसके द्वारा पलवल से चोरी की गयी है, जिसका नम्बर प्लेट फैंक दिया है। बरामद मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *