फ़िरोज़ाबाद

एसओजी टीम ओर सिरसागंज पुलिस ने 480 किलो गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपए 3 तस्कर हुए फरार।

फिरोजाबाद एसएसपी के नेतृत्व में मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर लगातार फिरोजाबाद पुलिस शिकंजा कस रही है,और इसी क्रम में एसओजी की टीम सर्वलायंस की टीम,और सिरसागंज पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा जिसमें नारियल के पीछे छुपा कर बोरियों में 480 किलो गांजा आगरा और मथुरा सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था,पुलिस ने इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो गांजे की सप्लाई करता है जो कि कासगंज का रहने वाला है जिसका नाम सतेंद्र है वही तीन तस्कर इसमें फरार हैं पकड़े गए इस गांजे की कीमत पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है,पुलिस बाकी तस्करों की भी तलाश कर रही है।

बाइट
कमलेश कुमार c.o सिरसागंज ने बताया एसएसपी के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है, उसी क्रम में सिरसागंज पुलिस एसओजी की टीम और सर्वलायंस की टीम ने 480 किलो गांजा पकड़ा है जो कि एक ट्रक में छुपा कर ले जाया जा रहा था,जिसे आगरा और मथुरा सप्लाई करना था,इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इसके 3 साथी फरार हैं इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *