बकेवर
जिसकी थी पढ़ने लिखने की उम्र वह कर‌ने लगा चोरी, चोरी करते मौके पर ही पकड़ गया,

इटावा मामला‌ है कस्बा बकेवर के मुख्य चौराहे का जहां पर बीते दिन पूर्व एक पान की दुकान पर दो दिन पूर्व करीब तीस हजार रुपये की चोरी की घटना को चोर अंजाम देकर चले गये है जिसके बाद पीड़ित दुकानदार हल्लू शर्मा ने बकेवर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया,,,,

शनिवार की रात्रि को उक्त चोर एक बार फिर से चोरी की घटना को अंजाम देने के लिऐ चला आया दुकानदार हल्लू शर्मा उस समय दुकान के ही अंदर शो रहे थे तभी अचानक खटपट की आवाज हुऐ इतने में दुकानदार ने चोर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया,,

जबकि थाने से कुछ ही कदम पर है उक्त दुका‌दार की दुकान साथ ही बकेवर चौराहे पर रात्रि में पुलिस की ड्यूटी लगायी जाती है बावजूद इसके की चोर दुका‌न के अंदर आराम से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर चला गया। दुकानदार की सर्तकता के चलते उक्त चोर को दुबारा चोरी करते मौके पर ही पकड़ लिया गया था उक्त चोर की उम्र करीब 16 साल बतायी जा रही है,

जबकि उक्त चोर ने यह भी बात कबूल की है दुकानदार की दुकान के अंदर से क‌ई बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है जबकि उक्त आरोपी के साथी मौके से ही भाग गये थे।,

थाना प्रभारी ने बताया कि वादी और आरोपी के बीच सुलह हो गया है जिसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया था,

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *