सड़क नहीं तो वोट नहीं,गोंडा ब्लॉक के तारापुर गांव में नेताओं का भारी विरोध,सरकार भले ही सड़कों का जाल बिछाने के दावे समाचार माध्यमों से करती है,लेकिन गांव आज भी विकास के लिए तरस रहे हैं। जिला अलीगढ़ के विकास खंड गोंडा का गांव रुदायन उर्फ तारापुर पिछले 25 साल से एक सड़क के लिए तरस रहा है,गोंडा से चिंता की नगरिया मार्ग पर गांव तारापुर को जोड़ती करीब 500 मीटर की सड़क लगभग 25 वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक के प्रयास से बनाई गई थी जो 15 वर्ष पूर्व टूट कर बिखर गई,वहां केवल मोटे-मोटे पत्थर ही शेष बचे हुए थे जिन पर बुजुर्ग व बच्चों का चलना मुश्किल हो गया वह आए दिन गिरकर घायल होने लगे ग्रामवासी पिछले 15 वर्षों से लगातार स्थानीय अधिकारी एसडीएम, डीएम, विधायक, सांसद से लेकर लोक निर्माण विभाग जिला पंचायत व मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला आप पूरा गांव नेताओं को सबक सिखाने के साथ-साथ वोटों का बहिष्कार का मन बना चुका है ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *