रुड़की में सोलानी पुल पर ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर और ट्रॉली अनियंत्रित होकर सोलानी पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।

 पिथौरागढ़ से निशनी गांव की ओर जा रही आल्टो कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।रुड़की में हुए हादसे में ट्रॉली में बैठे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह करीब साढ़े दस बजे ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लक्सर की ओर जा रही थी।  ट्रॉली में दो मजदूर बैठे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि मृतक मजदूरों की अभी तक पहचान नहीं हुई।

घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार एक युवक लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *