स्टोरी –पेट्रोल पंप के कर्मचारियो ने ही रची थी लूट की साजिश,पुलिस ने 12 घण्टो के भीतर किया खुलासा,5 अभियुक्त गिरफ्तार

 

मेरठ के थाना जानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से हुई लूट का मात्र 12 घण्टो में खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । खास बात ये है कि इस लूट में खुद पेट्रोल पंप के कर्मचारी शामिल थे और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस फर्जी लूटकांड की योजना बनाई थी । पुलिस ने इनके पास से लूटे गए करीब 4 लाख रुपये ,तमंचे,मोबाइल और लूट में इस्तेमाल हुई दो बाइकें बरामद कर ली है ।
एसपी देहात ने आज पुलिस लाइन्स में प्रेस वार्ता के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों को पेश किया । पकड़े गए दो अभियुक्त अंकुर और आकाश पेट्रोल पम्प पर ही काम करते थे । दोनों ही सोमवार को पेट्रोल पम्प का पैसा करीब 4 लाख रुपये नगदी लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे । जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से अपने अन्य साथियों आशीष, दीपक और अंकित के साथ मिलकर लूट की फर्जी वारदात की अंजाम दिया । और पेट्रोल पम्प से कुछ ही दूर पर फर्जी लूट दिखा दी । पुलिस मामले को शुरुआत से ही संदिग्ध मानकर चल रही थी। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने सर्विलांस की मदद सुबूत जुटाए और अंकुर और आकाश से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आया । पुलिस ने लूट में शामिल पांचो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

बाइट -केशव मिश्र,एसपी देहात

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *