अयोध्या
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज पहुंचेगे अयोध्या।11:00 बजे हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे सभी मुख्यमंत्री। श्री राम एयरपोर्ट पुलिस लाइन और रामकथा पार्क पर उतरेगा मुख्यमंत्रियों का उड़न खटोला।अयोध्या पहुंचने के साथ सभी मुख्यमंत्री पहुंचेंगे पंचशील होटल। पंचशील में करेंगे विश्राम।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा करेंगे सभी मुख्यमंत्रियों का स्वागत। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचेगा मुख्यमंत्रियों का दल। पंचशील होटल से हनुमानगढ़ी जाएंगे सभी मुख्यमंत्री। हनुमानगढ़ी पर करेंगे दर्शन पूजन।सरयू का करेंगे पूजन दुग्धाभिषेक।सरयू आरती स्थल को फूलों से सजाया गया।राम की पैड़ी का करेंगे अवलोकन। राम की पैड़ी से गेट नंबर 3 से राम जन्मभूमि जाएंगे सभी मुख्यमंत्री। रामलला का करेंगे दर्शन पूजन उतारेंगे आरती। निर्माणाधीन रामलला के मंदिर का करेंगे अवलोकन। पुनः पंचशील होटल जाएंगे सभी मुख्यमंत्री। पंचशील होटल पर लेंगे दोपहर का भोज, लखनऊ होंगे रवाना।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *