पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक्शन मोड में नज़र आ रही है. विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने लोगों की राय लेनी शुरू कर दी है.

पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं. ‘आवाज पंजाब दी’ अभियान के तहत पार्टी आगामी चुनाव के घोषणापत्र के लिए राज्य के लोगों से सुझाव लेगी. बाजवा ने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला जैसे क्षेत्रों पर जोर देते हुए घोषणापत्र में केवल वही वादे किए जाएंगे, जो लागू होंगे.

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी अन्य दलों की तरह राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों का राजनीतिकरण करने के बजाय जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें हल करने में विश्वास करती है.”

बाजवा ने चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रशंसा की. बाजवा ने दावा किया कि चरणजीत चन्नी की सरकार ने कम समय में लोगों के हित से जुड़े फैसले लिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *