भरथना

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार नदियों के महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भरथना द्वारा नगर क्षेत्र के समीप स्थित बकेवर रोड पर सेंगर नदी पर विशेष सफाई अभियान एवं नदियों के संरक्षण का कार्यक्रम एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल के द्वारा स्वयं नदी की सफाई की ओर उपस्थित कर्मचारियों को नदियों के संरक्षण एवं नदियों के महत्व को बताया l इस दौरान 25 सफाई कर्मचारियों के द्वारा नदी में सफाई का कार्य किया गया l नदी की सफाई के दौरान सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया,सफाई नायक रामकृष्ण वर्मा, विमल कुमार, अरविंद सिंह रावत सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहेl

अधिशासी अधिकारी द्वारा  बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार नदियों का महोत्सव कार्यक्रम नगर में भी मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत नगर के कई विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी जिसके लिए दिनांक 15 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक कई विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *