भरथना

नदी महोत्सव के तहत युवक मंगल दल असफपुर ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग इटावा से  गठित विकासखंड भरथना के युवक मंगल दल असफपुर की टीम  सहित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार के साथ सेंगर नदी पहुंच कर स्वच्छता अभियान चलाया कूड़ा,कचरा एवं पॉलीथिन इकट्ठा करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया

एवं नदी को स्वच्छ रखने के लिए शपथ ली कि नदी में पॉलीथिन नहीं डालेंगे और नदी के आसपास वृक्षारोपण  करते रहेंगे।

बताते चले कि भरथना विकासखंड में से युवक मंगल दल असफपुर की टीम को चुना गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के मौके पर  अध्यक्ष आशीष कुमार कोषाध्यक्ष पवन कुमार  सदस्य नमन, दीपक, रत्नेश यादव, सचिन  एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *