जिला अस्पताल में मृत विवाहिता का पति कौन है क्या रहस्य सरकारी ट्रामा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे खोल पाएंगे

 

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती एक विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था इसके बाद उसका कथित पति फरार हो गया जो मंगलवार की देर शाम तक जिला अस्पताल नहीं पहुंचा तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की तो पुलिस ओपीडी रजिस्टर में दर्ज कराए पते पर गांव पिपरौल पहुंची पता चला इस नाम की कोई महिला और पुरुष नहीं है इससे मामला संदिग्ध और रहस्यमय बन गया है इस मामले का रहस्य सरकारी ट्रामा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे खोल पाएंगे यह चर्चा का विषय बना हुआ है

थाना नारखी के गांव पिपरौली निवासी 35 वर्षीय शिवानी पत्नी मनोज कुमार कि रविवार की रात तबीयत खराब हो गई पति उसे इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू कर दिया इसी मध्य पति कहीं चला गया फिर नहीं लौटा सोमवार की प्रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया पति के वापस ना आने के कारण सबको विच्छेदन गृह में रखवा दिया और सूचना पुलिस को भेजी थी जब मृतिका का पति भर्ती कराने के बाद वापस नहीं लौटा तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गांव पिपरौली पहुंची पता चला गांव में इस नाम कोई दंपत्ति नहीं रहते हैं जिससे मामला संदिग्ध और रहस्यमय बन रह गया है क्या इस रहस्य से सरकारी ट्रामा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर्दाफाश कर सकेंगे मृतिका कहां की रहने वाली थी और उसका पति कौन है गौरतलब है मृतका का कथित पति जब उसको भर्ती कराने के लिए ट्रामा सेंटर मैं आया था तब हम गार्ड की ड्यूटी थी और वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं इसके बाद वह वार्ड में पहुंचा तो वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं फिर वह ओपीडी मैं नाम के दर्ज कराने के लिए पहुंचा था तब वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं क्या पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गा और भर्ती कराने वाले कथित पति तक पुलिस पहुंच सकेगी यह चर्चा का विषय बना हुआ है गौरतलब है कि पूर्व में भी ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो गया था और एक सड़क दुर्घटना में घायल जिसकी मां की मौत हो गई थी उसकी जेब से 72 सो रुपए निकाल लिए गए थे जिनका आज तक पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन पता नहीं लगा सका जबकि सरकारी ट्रामा सेंटर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *