साइकिल पाकर खिले श्रमिकों के बच्चों के चेहरे,
फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा ने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 1185 बालक बालिकाओं को किया साइकिलों का वितरण। फिरोजाबाद 21 दिसंबर श्रम विभाग के द्वारा संचालित प्रदेश सरकार की संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत स्थानीय फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में 1185 श्रमिक परिवारों के छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई इसके साथ ही लाखों रुपया की धनराशि विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिसका लाभ सभी पात्र श्रमिकों को आगे आकर लेना चाहिए उन्होंने कहा सभी श्रमिकों को श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही श्रमिक कार्ड भी बनवा लेना चाहिए उन्होंने कहा देने वाले तो माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हैं मैं तो उनकी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का मात्र माध्यम हूं। उप जिलाधिकारी सदर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में निष्पक्ष तरीके से शासकीय योजनाओं को संचालित कर रही है पर फिरोजाबाद के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें मनीष असीजा जैसा और कर्मठ विधायक मिला है सहायक श्रम आयुक्त एके सिंह ने कहा कि विधायक असीजा जी के सकारात्मक सहयोग से पूरे प्रदेश में फिरोजाबाद श्रमिकों का हित करने में सबसे आगे हैं अन्य वक्ताओं में महानगर अध्यक्ष श्री राकेश शंखवार, सुनील शर्मा, श्याम सिंह यादव, भगवान दास शंखवार, सतवीर गुप्ता,प्रमोद बघेल,नवीन उपाध्याय,सोबरन सिंह जाटव,सुनील मिश्रा,हरिओम वर्मा,राकेश राजौरिया,तोताराम,राधा शंखवार,राधेश्याम यादव,राम नरेश कटारा,मनोज शंखवार,योगेश कुमार,विजय शर्मा,श्रीनिवास राठौर,किशोर अग्रवाल,डॉ राम बहादुर मनोज कबीर,शिवकुमारशंखवार शिवम शर्मा,रोशन,आदि उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *