बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स है, जिनके हमशक्ल के फोटो या फिर वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की तरह दिखने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की सेम टू सेम श्रीदेवी जैसी लग रही हैं.

श्रीदेवी की इस हमशक्ल का नाम दिपाली चौधरी है.  वह रोज श्रीदेवी की फिल्मों के कई वीडियोज बनाते रहती हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ रील में दीपाली श्रीदेवी के विभिन्न लुक्स को रीक्रिएट करती हैं और उनकी तरह अलौकिक दिखती नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि दोनों एक जैसे कैसे दिख सकते हैं.

बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की. उनकी दो बेटियां हुईं, जिसमें बड़ी बेटी जान्हवी और छोटी खुशी कपूर है. जाह्नवी जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, वहीं खुशी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *