विक्टर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओ ने बृद्धाश्रम में क्रिसमश डे मनाया।

भरथना के मोहल्ला महावीर नगर में स्थित विक्टर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नगर में संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ क्रिसमिश डे मनाते हुए सेंटा क्लाज के रुप में सभी वृद्ध जनों को फल एवं मिठाई वितरित किए एवं उनके चरण स्पर्श कर ढेरों ढ़ेर आशीर्वाद पाए। छात्र-छात्राओं से मिल कर सभी बुजुर्ग अंत्यंत प्रसन्न रहे

प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी ने कहा कि यदि हम अपने बुजुर्गो को घर में ही सम्मान व उचित देखभाल दें तो इन वृद्ध आश्रमों की कोई आवश्यकता न रहे। प्रबंधक रोहन सिंह की उपस्थिति में बच्चों ने केक काटा, उन्होंने बताया कि किसमस,ईसामसीह के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है, हमें सभी धर्मों के त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए इससे आपसी एकता एवं भाईचारा बढ़ता है।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *