आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की डेट सामने आ चुकीं हैं. 12 13 फरवरी के दिन बड़े-बड़े खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. इससे पहले BCCI ने सभी टीमों को मौका दिया था कि वो अपने साथ चार-चार खिलाड़ी को रिटेन कर सके. जिसमें अगर हम बात RCB की करें तो विराट कोहली  को 15 करोड़ में, ग्लेन मैक्सवेल  को 11 करोड़ में मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ में अपने साथ जोड़े रखा है.

  इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बेश लीग  चल रही है. मैक्सवेल मेलबोर्न स्टार्स के कप्तान हैं,  इसे देख कर RCB मेनेजमेंट परेशान हो गया है क्योंकि ये उनके लिए किसी झटके से कम नहीं है. जैसा आप जानते हैं कि मैक्सवेल के लिए RCB ने कई अहम खिलाड़ियों को छोड़ा है. जिसमें पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल चहल शामिल हैं.

मैक्सवेल के प्रदर्शन की बात करें तो बिग बैश में अभी तक 4, 16, 40, 12 रन उनके बल्ले से निकले हैं. बिल्कुल आउट ऑफ़ फॉर्म इस समय ये दिग्गज खिलाड़ी दिख रहा है. यहां तक कि उनके बल्ले के साथ गेंदबाजी भी फ्लॉप रही है. आईपीएल करियर की बात करें तो 97 मैचों में 2018 रन बनाए हैं, साथ ही 22 विकेट अपने नाम किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *