अटल जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी।

इटावा, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिवहरी दीक्षित के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी ने अटल जी के चित्र पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर, मिष्ठान वितरित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी हमारे राष्ट्र के स्तम्भ है, वह युग पुरुष हैं हमारे आदर्श है। उन्होंने भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के साथ-साथ नई दिशा दी और मजदूर, गरीब, किसान को मजबूत किया, भारत में फोरवे लाइन की शुरुआत व निर्माण कराया व इस सशक्त कार्य को करने का कार्य भी अटल जी ने ही किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शिवहरी दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्रा, नगर मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला सहसंयोजक मुकेश दीक्षित , नितिन जैन, अशोक जैन, अन्नू, पंकज आदि कार्यकर्ताओं व नगरवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *