केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से कासगंज पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अमित शाह ने भारत माता के जयकारे से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा।
अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था।
केंद्रीय गृहमंत्री ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं। क्या ये सभी का विकास कर पाईं? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं परिवारवादी पार्टियां हैं।
 पहले हर जिले में एक बाहुबली होता था, आज हर जिले में एक उत्पाद है। पहले हर जिले में एक स्कैम होता था, आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *