रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।

इसके लिए डीआरडीओ व उनकी पूरी टीम को बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैं जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करा दूंगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम ब्रह्मोस दुनिया के देशों पर हमला करने के लिए नहीं बना रहे है। यह हमारे देश का चरित्र नहीं है। हमने न हमला किया, न जमीन कब्जाई है।

ब्रह्मोस इसलिए बनाना चाहते हैं जिससे कि हमारे पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई भी देश आंख दिखाने की जुर्रत न करे। इस प्रकार के डेटेरेंट होने जरूरी हैं। उरी और पुलवामा में हमने कर दिखाया है।

रक्षामंत्री ने कहा कि योगी एक दिलेर मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक मामले में कंजूस हैं। माफियाओं को तनिक भी रियायत नहीं देते हैं। हर जगह बुलडोजर चल रहा है। यहां अपराधियों नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले बल्ले है।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमेशा मैत्री, शांति और करुणा का संदेश दिया है। यह मानवता के कल्याण के लिए है। इसका मतलब यह है कि कोई भारत की सुरक्षा पर टेढ़ी नजर से देखेगा तो उसका जवाब कैसे देना है या आपने पिछले वर्षों में देखा है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रह्मोश मिसाइल यूनिट का शुभारंभ होने से लखनऊ अब दुश्मन देश के लिए दहाड़ने का काम भी करेगा। अभी तक कहा जाता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। इससे प्रदेश में रोजगार भी बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *