फिरोजाबाद AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग,उन्हें बताया 4 फुट का आदमी,कहां यादव समाज पूरे देश में भरोसे के लायक नहीं दूध में मिलाते हैं पानी।

फ़िरोज़ाबाद में कल ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमी(AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली विधानसभा चुनाव को लेकर एक जनसभा की थी,उसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी थे,लेकिन उनके आने से पहले प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग
आप भी सुनिये क्या कहा शौकत अली ने….

कहा एक इटावा से एक 4 फुट का आदमी निकला और मुसलमानों से कहा मैं तुम्हारी हिफाजत की गारंटी लेता हूं, मुसलमानों मेरा नाम मुलायम सिंह यादव है,लोगों ने कहा कि एक बार हमें फिर मुलायम सिंह यादव पर भरोसा करना पड़ेगा,हमने कहा ठीक है और समाजवादी पार्टी को हमने अपनी पार्टी माना,समाजवादी पार्टी के झंडे और डंडे को अपने कंधे पर रखा उन्हें नोट दिया,वोट दिया और सपोर्ट भी दिया,उत्तर प्रदेश में 7 परसेंट आज यादव है आप 60 परसेंट मत समझ लेना दो और पांच मिलाकर सात,उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे देश में सबसे बड़ी धोखेबाज जो समाज है वह यादव है,आप ही बताइए सुबह आपके घर दूध लेकर कौन आता है,यादव आधा लीटर दूध में पानी कौन मिलाता है यादव,पानी मिलाने वाली उस कॉम के सेकुलरिज्म के लिए हमने समाजवादी पार्टी को अपनी पार्टी माना और मुलायम सिंह यादव को अपना नेता माना एक बार,दो बार,तीन बार,नहीं बल्कि 4 मर्तबा हमने अपना बोट समाजवादी पार्टी को दिया लेकिन मुसलमानों को क्या मिला।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *