औरैया,मेहंदी और रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

*पोस्टर और स्लोगन से मतदाता को किया जागरूक*

*विद्यालयों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान*

*छात्र छात्राओं ने ली मतदान करने की शपथ*

औरैया _आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने एवं शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर सोमवार को जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। श्री गोपाल इंटर कॉलेज कीरतपुर बिधूना तथा श्री गुलजारीलाल बालिका इंटर कॉलेज फफूंद के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया। श्री गोपाल इंटर कॉलेज में स्वीप के अंतर्गत पोस्टर, स्लोगन, भाषण आदि के द्वारा युवाओं एवं अनय नागरिकों को मत बनवाने तथा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। श्री गुलजारी लाल बालिका इन्टर कॉलेज फफूंद की छात्राओं ने भी स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन, भाषण पोस्टर, रंगोली, मेहंदी लगाकर महिलाओं तथा युवतियों को मतदाता बनने तथा मतदान करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देश दिए। छात्र छात्राओं को इस दौरान निष्पक्ष मतदान को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
ए,के,सिंह संवाददाता,जनपद औरैया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *