स्कूली छात्रों के लेकर जा रही ईको गाड़ी की छोटा हाथी (लोडर) से हुई टक्कर

लिंक रोड पर जेड आकार की मोड़ पर धरवार गाँव के पास की घटना

जसवन्तनगर। नेशनल हाईवे जमुना बाग की तरफ से एक ईको गाड़ी स्कूली छात्रों को धरवार गाँव की तरफ उनके घरों पर छोड़ने जा रही थी और धरवार गाँव की तरफ से तेज गति से एक छोटा हाथी नेशनल हाईवे की तरफ जा रहा था धरवार गाँव के लिंक रोड पर जेड आकार की मोड़ पर अचानक आमने सामने दोनों गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो जाने से गाड़ियों में वैठे छात्रों को हल्की फुल्की खरोंचे आईं और ईको गाड़ी के ड्राइवर और बगल में वैठे छात्र को एयर बैग खुल जाने से खरोंच तक नहीं आई, मौके पर जब तक पुलिस पहुँची तब तक छोटा हाथी का ड्राइवर उसे लेकर भाग गया और जिन छात्रों के हल्की फुल्की चोटे आई थी वो सभी भी वहां से नदारद हो गए थे।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *