अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से एक राज्य पंजाब भी है, जहां अभी कांग्रेस की सरकार है। बीते दिनों राज्य में अंदरूनी कलह का भीषण दौर देखने के बाद अब कांग्रेस की कोशिश यहां सत्ता बचाने की है।

लेकिन, राहुल गांधी एक ‘संक्षिप्त’ विदेश यात्रा पर चले गए हैं, जिसके चलते इस रैली को रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की इस यात्रा को निजी बताया है और इसे लेकर लगाई जा रही अटकलों को लेकर व्यर्थ की अफवाहें न फैलाने की नसीहत दी है।  राहुल गांधी इटली गए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और मीडिया में उसके मित्रों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के विदेश दौरे पर जाने की वजह से फिलहाल मोगा में तीन जनवरी को होने वाली रैली को स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *